Tuesday, May 13, 2025
spot_img
HomeMarqueeप्रदेश में बढ़ती समस्याओं का एकमात्र हल पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण:...

प्रदेश में बढ़ती समस्याओं का एकमात्र हल पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण: भगत

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाकियू वर्मा के राष्ट्रीय संयोजक भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण गरीबी, महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अव्यवस्था की चपेट में है। छोटे-छोटे राज्यों के निर्माण से ही देश की उन्नति संभव है।
भगत सिंह वर्मा आज यहां ग्राम भागूवाला में जय शाकंभरी स्टोन क्रेशर पर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जहां छोटे राज्य हरियाणा पंजाब तेलंगाना उत्तराखंड उन्नति की राह पर है वही इन राज्यों में प्रति व्यक्ति आय देश में सबसे अधिक है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण यहां शिक्षा चिकित्सा की सुविधाएं नाममात्र को है और पूरा प्रदेश बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहा है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांट कर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण किया जाए। पृथक पश्चिम प्रदेश में शिक्षा और चिकित्सा की सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर की होगी और यहां प्रति व्यक्ति वार्षिक आय देश ही नहीं दुनिया के कतर देश से भी अधिक होगी। भगत सिंह वर्मा ने भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा की सरकारें लगातार किसानों का शोषण कर रही हैं अन्नदाता किसानों की आय दुगनी तो दूर आधी भी नहीं रह गई है किसानों की उन्नति के लिए किसानों के सभी कर्ज माफ किए जाएं और किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाया जाए। प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार गन्ना का लाभकारी रेट रू 600 कुंटल तत्काल घोषित करें। बैठक का संचालन करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अशोक मलिक ने कहा कि देश के अन्नदाता किसानों की उन्नति सही देश की उन्नति संभव है इसलिए महान कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर एम एस स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करके किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाया जाए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा के प्रदेश सचिव सतेंद्र सोलंकी ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण से ही किसानों मजदूरों व्यापारियों की समस्या भी हल होंगी। उन्होंने मनरेगा योजना को सीधा खेती से जोड़ने की बात की। बैठक को राजीव चौहान, आशीष रोड, अब्दुल मालिक, महबूब हसन, रविंद्र प्रधान, नीरज सैनी, प्रधान सुमित चौधरी, सुरेंद्र सिंह एडवोकेट ने संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular