Friday, May 3, 2024
spot_img
HomeHealthग्रीन एक्शन वीक अभियान का उद्देश्य प्लास्टिक का कम प्रयोग व सतत...

ग्रीन एक्शन वीक अभियान का उद्देश्य प्लास्टिक का कम प्रयोग व सतत उपयोगी वस्तुओं का प्रयोग से पर्यावरण को संरक्षित करना है। 

ग्रीन एक्शन वीक के अंतर्गत पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए कार्यशाला का आयोजन।
लखनऊ, कंज्यूमर गिल्ड लखनऊ एवं कट्स इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में ग्रीन एक्शन वीक के अंतर्गत एक हितधारक परामर्श का आयोजन हुआ। इस कार्यशाला का उद्देश्य सामूहिक भागीदारी से किस तरह सतत उपभोग को बढ़ावा दिया जा सकता है, साथ ही पर्यावरण को किस तरह संरक्षित रख कर सतत विकास किया जा सकता है इस पर उपस्थित विशेषज्ञो द्वारा विस्तार से चर्चा की गयी। कार्यक्रम में जयपुर से पधारे जॉर्ज चेरियन, निदेशक कट्स इंटरनेशनल व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कंज्यूमर कोओर्डीनेशन कौंसिल, नई दिल्ली ने बताया कि ग्रीन ऐक्शन वीक एक ग्लोबल अभियान है, जो कि विश्व भर में अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में मनाया जाता है, तथा वर्ष 2018 से ही इस अभियान की मुख्य थीम शेयरिंग कम्युनिटी है, जिसका मुख्य उद्देश जनभागीदारी के साथ उपभोक्ताओं को सतत उपभोग करने हेतु प्रेरणा देना तथा पर्यावरण को संरक्षित करना है, कट्स द्वारा 14 राज्यो में अन्य संस्थाओं के सहयोग से यह अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्रीन मैन विजयपाल बघेल पर्यावरणविद  द्वारा बताया गया कि अब वक्त आ गया है कि सामूहिक भागीदारी से पर्यावरण को संरक्षित रखने का संकल्प लें तथा ऐसी वस्तुओं एवं सेवाओं का प्रयोग करें जिसके जिसका पर्यावरण को कम से कम नुकसान पहुंचे। कार्यकम में उत्तर प्रदेश जैव विविधता बोर्ड के तकनीकी अधिकारी डॉ सोमेश गुप्ता तथा बोर्ड के कंसल्टेंट आशुबोध द्वारा जैव विविधता के अनिवार्यता पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित असित महाराणा, निदेशक व प्रमुख भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा सतत विकास में मानको का की महत्ता पर प्रकाश डाला। अनिल कुमार माथुर मुख्य पर्यावरणीय अधिकारी, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा बताया गया कि जनभागीदारी से ही प्रदूषण को कम किया जा सकता है। प्लास्टिक का कम प्रयोग व सतत उपयोगी वस्तुओं का प्रयोग उपभोक्ता को करना चाहिए। एसोचैम उत्तर प्रदेश  के उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल एंव सी0 ई0 ई  के प्रतिनिधि जितेन्द्र पटेल द्वारा भी इस विषय पर तकनीकी व्याख्यान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अभिषेक श्रीवास्तव अध्यक्ष कंजूमर गिल्ड द्वारा बताया गया कि संस्था द्वारा पिछले कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्य किया जा रहा है यह अभियान उसी का ही एक हिस्सा है और सामूहिक भागीदारी के साथ या अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि जिनमें भज्ञोदय फाऊंडेशन के आचार्य राम महेश मिश्र, समाजसेवी आर डी शुक्ला एवं कई पर्यावरणविद व विषय विशेषज्ञों द्वारा भाग लिया गया एवं पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लिया गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular