HomeUttar PradeshAligarhसहायक नगर आयुक्त वीर सिंह को नगर निगम परिवार ने दी भावभीनी...

सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह को नगर निगम परिवार ने दी भावभीनी विदाई

अलीगढ़। नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत पी.सी.एस. अधिकारी वीर सिंह का शासन के आदेशानुसार उप जिलाधिकारी, रायबरेली के पद पर स्थानांतरण होने पर नगर निगम सभागार में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी एवं पार्षदगण उपस्थित रहे। सभी ने श्री वीर सिंह के सफल कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि वीर सिंह ने नगर निगम अलीगढ़ में अपने कार्यकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ दायित्वों का निर्वहन किया उनकी कार्यशैली सदैव अनुशासित पारदर्शी एवं जनहित के प्रति समर्पित रही उन्होंने निगम प्रशासन को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जिसे सदैव याद रखा जाएगा।

नगर आयुक्त ने कहा मुझे विश्वास है कि वे अपने नए दायित्व पर भी इसी प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट कार्यशैली के साथ सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे। नगर निगम परिवार की ओर से उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर प्रगति के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।

विदाई समारोह में भावुक होते हुए सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह ने कहा कि नगर निगम अलीगढ़ में बिताए गए मेरे 2 वर्ष 5 माह का कार्यकाल मेरे प्रशासनिक जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा।

ऐसा लगा मानो समय पंख लगाकर उड़ गया। इस अवधि में मुझे नगर आयुक्त श्री प्रेम प्रकाश मीणा का सतत मार्गदर्शन, सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आत्मीय स्नेह प्राप्त हुआ यही सहयोग मेरी कार्यशैली की सबसे बड़ी शक्ति रहा। मैं नगर निगम परिवार के प्रत्येक सदस्य के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

अलीगढ़ की यह आत्मीयता, सहयोग और अपनापन सदैव मेरी स्मृतियों में रहेगा। समारोह के अंत में नगर आयुक्त एवं निगम अधिकारियों ने वीर सिंह को स्मृति-चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके सफल एवं उज्ज्वल प्रशासनिक भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular