Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeItawaप्रभारी मंत्री ने लखना में पंचनद प्रेरणा स्टोर व दो दुकानों का...

प्रभारी मंत्री ने लखना में पंचनद प्रेरणा स्टोर व दो दुकानों का किया उद्घाटन

इटावा। राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार), होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा उ0प्र0 धर्मवीर प्रजापति प्रभारी मंत्री के द्वारा लखना में पंचनद प्रेरणा स्टोर एवं दो दुकानों का उद्घाटन किया गया।उक्त के पश्चात मंत्री जी द्वारा लखना देहात में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का शिलान्यास एवं अनावरण किया गया साथ ही अध्ययन कक्ष एवं पंचायत घर का अनावरण भी किया गया।तत्पश्चात प्रभारी मंत्री जी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत लखना देहात,विकास खण्ड महेवा में जन चौपाल आयोजित की गई।

मंत्री जी ने अपने उद्बोधन में बताया कि जन चौपाल में सभी विभागों के स्टॉल अवश्य लगाए जाएं एवं आमजन मानस को योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाए जिससे वह योजनाओं का लाभ उठा सकें।उन्होंने कहा कि किसी भी योजना की जानकारी लेनी हो तो पंचायत घर से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं साथ ही साथ उन्होंने यह भी अवगत कराया कि बच्चे पढ़ने के साथ-साथ रोजगार की जानकारी लें एवं उसमें सहभागिता अवश्य करें।

उन्होंने कहा कि खादी ग्रामोद्योग विभाग की जानकारी कर रोजगार करें साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीण या शहरी क्षेत्र में सभी रोजगार कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि जैसी सभी योजनाओं का रुपया सीधा लाभार्थी के खाते में दिया जा रहा है साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि गांव के विकास के रुपयों का कोई भी दुरुपयोग नहीं कर सकता है।प्रभारी मंत्री जी द्वारा बालविवाह रोकने हेतु शपथ दिलाई गई। जन चौपाल के दौरान मंत्री जी द्वारा अन्नप्राशन एवं गोदभराई का कार्यक्रम कराया गया एवं ग्राम विकास विभाग के लाभार्थी, मुख्यमंत्री आवास,व्यक्तिगत शौचालय, कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य सभी योजनाओं के प्रमाण-पत्र दिए गए।

उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा अन्नू गुप्ता,जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल,मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम,पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया,पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, महामंत्री शिवाकांत चौधरी,महामंत्री प्रशांत राव चौबे,पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष सन्नी, सिद्धार्थ शंकर,कमलेश कठेरिया,ग्राम प्रधान शशिबाला,समस्त जनप्रतिनिधिगण,उप जिलाधिकारी भरथना आई0ए0एस0काव्या सी,जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद,उप कृषि निदेशक आर0एन0 सिंह,जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह,जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं लाभार्थी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular