Monday, March 23, 2026
spot_img
HomeMarqueeसपा के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इदरीश पटवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई...

सपा के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इदरीश पटवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक

बांसी सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी नगर कार्यालय पर सोमवार को सपा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष नपा मो इदरीश पटवारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में किसानो की खाद की समस्या, ध्वस्त कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न, महंगाई सहित तमाम जन समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर बीस अगस्त को होने वाले धरना प्रदर्शन की सफलता को लेकर रणनीति बनाया गया। इस अवसर पर मो इदरीश पटवारी ने कहा कि भाजपा की सरकार में आम आदमी काफी परेशान है। किसान खाद के लिए लाठी खा रहे हैं, कालाबाजारी जोरो पर हो रही है, मंहगाई आसमान पर है, गरीब और गरीब तथा अमीर और अमीर होता जा रहा है।

अब समय आ गया है इस सरकार को उखाड़ फेंकने का। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा कि बीस अगस्त को होने वाले धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और आंदोलन को सफल बनाए। इस दौरान बसपा छोड़कर आए जगदीश गौतम ,बीरसेन ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। इस बैठक में जिला सचिव सैयद क़ुतुब, नगर अध्यक्ष कपिल देव, सभासद बुद्धिराम प्रजापति, ध्रुवचंद्र, पूर्व सभासद जहूर राईनी, महताब इदरीश, कैफ़ ख़ान, इरफ़ान शेख, महताब आलम, मैनुद्दीन, ध्रुव राव, अभिषेक आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular