डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ सिद्धार्थनगर की जिला इकाई की बैठक पीपुल्स इन्टर कॉलेज डुमरियागंज में जिलाध्यक्ष राम विलास यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक को संबंधित करते हुए राहिब रिज़वी और रबीशदत्त शुक्ल ने संगठन को ऊर्जावान रखने के लिए जनपदीय नेतृत्व के सतत् भ्रमणशीलता पर जोर दिया।
सभा को संबोधित करते हुए वीरेन्द्र यादव, फूलचन्द गौर, सजेंद्र सिरोही, बैजनाथ चौरसिया, अनिल यादव और बृजेश कुमार द्विवेदी ने भी संगठन की सभी इकाईयों में पहुंचने पर जोर दिया। कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए शैलेन्द्र शर्मा और राहुल सिंह ने संगठन की ब्रांडिंग पर जोर दिया। संगठन को संबोधित करते हुए संतोष कुमार दुबे और हरेंद्र बहादुर सिंह संगठन से नए साथियों के साथ अधिक कार्य करके उन्हें अपने साथ लेकर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। संगठन को संबोधित करते हुए बैजनाथ चौरसिया और इजहार अली ने संगठन को क्रमिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बना कर संघर्ष पर बल दिया।
संगठन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम विलास यादव और जिला कोषाध्यक्ष राम निवास कुशवाहा ने सभी को दिनांक 20 अगस्त 2025 को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आयोजित होने वाले धरने में शामिल होकर संगठन को मजबूत करने के लिए आमंत्रित किया। साथ ही भरोसा दिलाया कि जनपद की सभी लम्बित समस्याओं का समाधान अवश्य करा दिया जाएगा। अंत में सबका आभार व्यक्त करते हुए शिव कुमार पाण्डेय ने सभी को प्रत्येक परिस्थिति में संगठन के साथ मातृभाव से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। बैठक का संचालन जिलामंत्री डॉ हृदय नारायण मिश्र ने किया।
बैठक को प्रधानाचार्य काजी मोहम्मद तारिक, शशी मौली त्रिपाठी, फूलचंद गौर, सत्येंद्र कुमार सिंह, संदीप कुमार सिंह, अमरेश बहादुर, फूलचन्द कन्नौजिया, शकील अहमद, मकसूद आलम, सत्यविजय, इरशाद अहमद, सहकार अहमद, फखरुद्दीन, कपिलदेव, मनोज कुमार सिंह, इजहारुद्दीन, हरीराम चौहान, गिरिजेश कुमार सिंह, शेष नारायण ओझा आदि साथी शामिल रहे।





