Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomeMarqueeजिला वॉलीबाल संघ प्रयागराज की बैठक संपन्न.

जिला वॉलीबाल संघ प्रयागराज की बैठक संपन्न.

 

अवधनामा संवाददाता’

वॉलीबाल खेल के विकास पर हुई चर्चा
प्रयागराज: डिस्ट्रिक्ट वालीबॉल एसोसिएशन(डीवीए),प्रयागराज की साधारण सभा की वार्षिक बैठक स्थानीय मेजारोड स्थित एसोसिएशन के प्रधान कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि के साथ-साथ एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष के.बी.एल.श्रीवास्तव द्वारा गत वर्ष 2021-22 के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया तथा वालीबाल खेल के विकास पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रभात कुमार राय ने किया। बैठक में मुख्य रूप से आगामी वर्ष के क्रिया कलापों तथा खेल आयोजनों पर विचार विमर्श हुआ। बैठक में मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी जॉर्डन.एच.नाथ के अतिरिक्त डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन प्रयागराज के महासचिव आर.पी.शुक्ला, कोषाध्यक्ष के.बी.एल.श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रामाश्रय राय, वाई.एन.सिंह, उमाकांत तिवारी, अजय राय, फूलचंद गुप्ता, कुशल कांत मिश्रा, प्रभाकर चौबे, मुकेश शुक्ला, निरंजन रॉय, के.पी.सिंह, गजराज यादव, ठाकुर प्रसाद यादव, आई.बी.सिन्हा, देवेंद्र शुक्ला, अकांत गुप्ता, चंद्रमोहन राव, कार्तिकेय तिवारी, प्रांजल दुबे आदि लोग उपस्थित रहें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular