लखनऊ । आधी रात के बाद चौक थाना क्षेत्र के कोनेश्वर चौराहे के पास फुटपाथ पर सो रहे 3 नाबालिक बच्चों पर ईंट से हमला कर घायल करने वाले हमलावर को चौक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिये है । चौक पुलिस के द्वारा बान वाली गली चौक के रहने वाले जय गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। जय गुप्ता के द्वारा बीती रात को कोनेश्वर चौराहे के पास फुटपाथ पर सो रहे तीन नाबालिग बच्चों 15 वर्षीय गुलफाम 12 वर्षीय साहिल और 10 वर्षीय अरबाज पर ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था । हमलावर बच्चों पर हमला करने के बाद मौके से फरार हो गया था सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया । चौक थाने की चौक चौकी के इंचार्ज राजेश कुमार यादव के द्वारा बच्चों पर कातिलाना हमला करने वाले जय गुप्ता की पहचान कर उसे घटना के चंद घंटों के अंदर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है । बच्चों पर हमला करने का मुकदमा हमले में घायल 10 वर्षीय अरबाज की मां शब्बो के द्वारा चौक कोतवाली में दर्ज कराया गया था । गिरफ्तार किए गए जय गुप्ता से पूछताछ में पता चला है कि उससे और बच्चों से कोई दुश्मनी नहीं थी बल्कि जय गुप्ता को दिमागी तौर पर बीमार बताया जा रहा है। बाहरहाल पुलिस के द्वारा बच्चों पर हमला करने वाले हमलावर को घटना के चंद घंटों के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
तीन बच्चों पर ईंट से कातिलाना हमला करने वाला चौक में गिरफ्तार
RELATED ARTICLES





