Wednesday, May 1, 2024
spot_img
Homekhushinagarप्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की भाला और चाकू से घोंपकर हत्या

प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की भाला और चाकू से घोंपकर हत्या

 

अवधनामा संवाददाता

कुशीनगर। प्रेमिका से उसके घर पर मिलने पहुंचे प्रेमी की चाकू, भाला घोंप कर परिजनों द्वारा हत्या कर दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे युवक के परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची तुर्कपट्टी पुलिस ने चार आरोपियों के साथ प्रेमिका को भी हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रात में ही एसपी धवल जयसवाल, एडिशनल एसपी रितेश सिंह और सीओ तमकुहीराज ने डॉग स्क्वायड टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्‍होंने तुर्कपट्टी पुलिस को मामले में तत्‍काल और प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
जानकारी के अनुसार मृतक के पिता चन्द्रशेखर प्रसाद पुत्र डोमा  निवासी ग्राम रहसू सोमालीपट्टी थाना पटहेरवा ने तुर्कपट्टी पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनके बेटे विकास प्रसाद (22) का प्रेम संबंध तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की से था। लड़की कई बार उनके घर जा चुकी है। कुछ दिन पहले भी वह विकास के घर गई थी। वह वापस अपने घर नहीं लौटना चाहती थी। परिवार के लोगों ने बड़ी आरज़ू मिन्नतें करके उसे वापस भेजा था। मारे गए लड़के के पिता ने पुलिस को बताया कि बीती रात दो अक्टूबर को विकास के पास लड़की ने फोन करके घर पर मिलने के लिए बुलाया। विकास, रात को ही मोटरसाइकिल से लड़की से मिलने के लिए उसके घर गया। देर रात सूचना मिली कि उसकी हत्या कर दी गई है। उसके बाद परिवार के लोग ग्राम प्रधान के साथ लड़की के गांव पहुंचे। विकास का शव लड़की के घर से करीब सौ मीटर दूर मिला। काफी खोजबीन के बाद भी लड़के की मोटरसाइकिल पुलिस को अब तक नहीं मिली है। सूचना पर पुलिस पहुंची और चंद्रशेखर प्रसाद के आरोपों के आधार पर लड़की और उसके परिवार के चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए अभियुक्तों में रामाश्रय तिवारी उर्फ फूल तिवारी पुत्र स्व छेदी तिवारी, रुपेश तिवारी पुत्र योगेन्द्र तिवारी, रितिक तिवारी पुत्र स्व राम बेलाश तिवारी व योगेन्द्र तिवारी पुत्र स्व दछेदी तिवारी निवासीगण अमवा तिवारी थाना तुर्कपट्टी जिला कुशीनगर शामिल है। पुलिस हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल चाकू, बांस व डंडा बरामद किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular