Friday, February 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeपरिवार परामर्श केन्द्र की पहल से 15 दंपतियों के जीवन में लौटी...

परिवार परामर्श केन्द्र की पहल से 15 दंपतियों के जीवन में लौटी खुशियाँ

महोबा। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत जनपद महोबा पुलिस द्वारा संचालित परिवार परामर्श केन्द्र के प्रभावी प्रयासों से कई बिखरते परिवारों को टूटने से बचाया गया है। संवाद, समझ और संवेदनशील परामर्श के माध्यम से पारिवारिक विवादों का समाधान कर परिवारों में पुनः खुशियों की वापसी कराई गई। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक महोबा प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन महोबा स्थित सभाकक्ष में परिवार परामर्श केन्द्र का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी महिला थाना, उपनिरीक्षक निकिता शुक्ला द्वारा की गई। कार्यक्रम में परिवार परामर्श केन्द्र के सभी सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पति-पत्नी के 15 ऐसे जोड़ों, जिनके मध्य पारस्परिक पारिवारिक विवाद चल रहा था, की गहन काउंसिलिंग की गई। प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुना गया तथा दोनों पक्षों की समस्याओं के समाधान के लिए संयमित, सकारात्मक एवं संवेदनशील परामर्श प्रदान किया गया। काउंसिलिंग के परिणामस्वरूप कई पति-पत्नी पुनः आपसी सहमति से साथ रहने के लिए राज़ी हुए। शेष प्रकरणों को आगामी तिथि पर पुनः काउंसिलिंग के लिए आमंत्रित किया गया है।

परिवार परामर्श केन्द्र एवं जनपद महोबा पुलिस के इन सफल प्रयासों की प्रभावित परिवारों एवं उनके परिजनों द्वारा सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया। परामर्श कार्यक्रम के दौरान महिला उपनिरीक्षक निकिता शुक्ला, महिला कांस्टेबल रेखा देवी, महिला कांस्टेबल प्रीती देवी सहित परिवार परामर्श कमेटी से काउंसलर नीतू पालीवाल, नेहा चंसौरिया, विभा पुरवार, रामजी गुप्ता, शिव कुमार गोस्वामी एवं मो0 हनीफ आदि सम्मानित सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति सराहनीय रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular