मोक्ष प्राप्ति के लिए अपनाने होंगे श्री राम के आदर्श- आचार्य मुरली

0
102

 

अवधनामा संवाददाता 

हैदरगढ़ बाराबंकी। क्षेत्र के नरौली गांव में आयोजित संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन वृंदावन धाम से पधारे आचार्य मुरली मनोहर शास्त्री ने राम जन्म से लेकर राम विवाह तक की कथा का वर्णन किया।
उन्होंने प्रभु श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम बताया तथा कहा कि मनुष्य श्रीराम के आदर्शों पर चलकर जीवन में मोक्ष पा सकता है। श्री शास्त्री जी ने सायंकाल की कथा में कृष्ण जन्म की कथा का रसपान कराया तथा कृष्ण जन्म की मनमोहक झांकी भी प्रस्तुत की गई। भक्तों ने बड़े ही धूमधाम से नाचते गाते हुए कृष्ण जन्मोत्सव मनाया तथा बाल रूप कृष्ण भगवान के ऊपर जमकर न्योछावर लुटाई। भागवत कथा के मुख्य यजमान केदारनाथ मिश्र  सहित नंद कुमार मिश्रा बृजेश मिश्रा गुड्डू मिश्रा कल्लू दुवे धर्मेंद्र मिश्रा राजेश पांडे रघुवर मिश्रा रजनीश कुमार हर्षित शुक्ला रुद्र अवधेश शुक्ला जितेंद्र मिश्रा मंसाराम शुक्ला महेश शुक्ला आशीष पाल छोटू दुबे गंगा बक्स सिंह सिद्ध नाथ त्रिपाठी सहित हजारों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here