Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeItawaसेंटमेरी के बच्चों द्वारा एकत्रित डोनेशन से बने आवास को जरूरतमंत परिवार...

सेंटमेरी के बच्चों द्वारा एकत्रित डोनेशन से बने आवास को जरूरतमंत परिवार को भेंट किया

सेंटमेरी परिवार द्वारा जरूरतमंद को आवास भेंट करना सराहनीय कार्य-एसडीएम

इस योजना का एक मात्र लक्ष्य छात्र- छात्राओं में मानवीय गुणों का विकास कर जिम्मेदार नागरिक बनाना- फादर शीजू

इटावा। सेन्टमेरी इंटर कॉलेज की होम स्वीट होम योजना का प्रसार के तहत गुरुवार को ब्रह्मानंद कठेरिया एसडीएम चकरनगर के करकमलों द्वारा शहर के तिकोनिया के पास पुलकहारन में दिनेश और उनके परिवार को सेंटमेरी के विद्यार्थियों द्वारा एकत्रित किए गए चंदे से निर्मित आवास भेंट किया गया।

मुख्य अतिथि एसडीएम ब्रह्मानंद ने इसे सेंटमेरी परिवार की बहुत ही सराहनीय पहल बताया।इस अवसर पर सेन्ट मेरी इण्टर काॅलेज के मैनेजर फादर विन्सन,प्रिंसिपल फादर डाॅ.शीजू जॉर्ज,बाइस प्रिंसिपल फादर बिबिन, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढाई।

मैनेजर फादर विन्सन ने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत सेंट मेरी इंटर कालेज इटावा के विद्यार्थियों द्वारा एकत्र किए गए डोनेशन से यह तीसरा आवास भेंट करके इस योजना का विस्तारीकरण किया गया है।प्रिंसिपल फादर डॉ.शीजू जॉर्ज ने बताया कि इस योजना का एकमात्र लक्ष्य है कि छात्र-छात्राओं में सहानुभूति,करुणा,परोपकार जैसे मानवीय गुणों का विकास करके उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular