Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeबारिश के बाद कम नहीं हुई गर्मी, वायरल फीवर के खतरे बढे

बारिश के बाद कम नहीं हुई गर्मी, वायरल फीवर के खतरे बढे

बारिश होने के बाद भी गर्मी व उमस कम नहीं हुई है। बढ़ती गर्मी के कारण हर परिवार में लोग बीमार पड़ रहे हैं। इस समय वायरल फीवर तेजी से फैल रहा है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ग्रामीण अंचल में झोलाछाप डॉक्टर चांदी काट रहे हैं।

सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी में 500 से अधिक मरीज का इलाज व परीक्षण किया गया। पंजीकरण केंद्र पर 480 नये मरीजों का पंजीकरण हुआ है। पैथोलॉजी कक्ष के सामने जांच करने के लिए मरीजों की संख्या अधिक देखी गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेंटुआ में भी मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। 300 से अधिक मरीज का इलाज किया गया पंजीकरण केंद्र पर 285 नए मरीजों का पंजीकरण हुआ है। अस्पताल में इस समय वायरल फीवर के साथ खांसी जुकाम और बुखार के मरीज अधिक आ रहे हैं।

डॉ सौरभ सिंह और डॉक्टर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि अधिक गर्मी होने के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। थोड़ी सी लापरवाही बीमारी का कारण बन रहा है। रात में खुले आसमान के नीचे सोने से बचें और अधिक धूप में कत्तई न टहलें, जरूरत पड़ने पर घर से निकलने से पहले फुल बाजू के शर्ट पहने व सिर को ढक कर रखें जिससे बीमारी से बचा जा सकता है। वायरल फीवर, खांसी ,जुकाम के मरीज उबला हुआ पानी का सेवन करें। समय से दवा का प्रयोग करें जिससे यथाशीघ्र ठीक हो जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular