HomeMarqueeपूर्व में अमेठी में तैनात रही माला बाजपेई सीतापुर से बस्ती भेजी...

पूर्व में अमेठी में तैनात रही माला बाजपेई सीतापुर से बस्ती भेजी गई

उत्तर प्रदेश शासन ने 19 ए आर टी ओ, प्रशासन और ए आर टी ओ प्रवर्तन के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। सहारनपुर में तैनात रहे महेन्द्र बाबू को अमेठी का सहायक संभागीय अधिकारी -प्रशासन नियुक्त किया गया है।

भूपेश कुमार गुप्ता को ए आर टी ओ, प्रवर्तन प्रयागराज से स्थानांतरित करके सुल्तानपुर का ए आर टी ओ, प्रवर्तन नियुक्त किया गया है। अमेठी में पूर्व में तैनात रही माला बाजपेई को सीतापुर से हटाकर बस्ती का ए आर टी ओ, प्रशासन नियुक्त किया गया है।

अलका शुक्ला को ए आर टी ओ प्रवर्तन, प्रयागराज से स्थानांतरित करके ए आर टी ओ, प्रशासन, सुल्तानपुर नियुक्त किया गया है।

अमिताभ चतुर्वेदी को मेरठ से सम्भल, राजीव कुमार बंसल को बुलंदशहर से लखनऊ,सर्वेश चतुर्वेदी को वाराणसी से सीतापुर,नन्द कुमार को सुल्तानपुर से गौतम बुद्ध नगर,धनवीर यादव को सोनभद्र से गाजीपुर, श्याम लाल राम को वाराणसी से बांदा,नानक चंद शर्मा को आगरा से औरैया,अम्बुज को कानपुर से रायबरेली, मनोज कुमार सिंह को रायबरेली से गाजियाबाद स्थानांतरित किया गया है।

शांति भूषण पांडेय को शाहजहांपुर से लखीमपुर-खीरी, संजीव कुमार सिंह को हरदोई से उन्नाव, संदीप कुमार जायसवाल को बरेली से सहारनपुर, प्रवेश कुमार सरोज को सम्भल से बरेली में तैनाती दी गई है।

मनोज प्रसाद वर्मा को मथुरा से वाराणसी और मनोज सिंह को बरेली से महराजगंज स्थानांतरित किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular