खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के मुखिया कुम्भकर्णीय नींद में, जिले में जमके बिक रहे मिलावटी खाद्य पदार्थ

0
8239

अलीगढ़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के नए मुखिया द्वारा जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री पर कोई अंकुश नहीं लग रहा। जबकि नए जिले के मुखिया दीपक सिंह द्वारा लगभग 20 दिन पूर्व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के डीओ के रूप में कार्य संभाला।

इनके आते ही शहर वासियों ने सोचा था कि शायद अब मिलावटी खाद्य पदार्थ पर रोक लगेगी परंतु ऐसा नहीं हुआ। इससे पहले जो जिले के मुखिया डॉ दीनानाथ यादव थे उन्होंने आते ही छापे मारी शुरू करा दी थी और मिलावट खोरों की नींद हराम कर दी थी। जिले भर में चाहे मिठाई विक्रेता हो खोवा या पनीर हो सभी के सैंपल भरे गये थे।

यही नहीं ताला नगरी में सेल खड़ी युक्त आटे की फैक्ट्री पर छापा मारा और सैकड़ों बोरियां सील की थी। ऐसा लगता है कि नए मुखिया द्वारा मिलावट खोरों को खुली छूट देदी है जिस कारण जनता को मिलावटी चीजे खानी पड़ रही है। अब देखना होगा कि क्या नए मुखिया दीपक सिंह नींद से जागेंगे या जनता यूही मिलावटी खाद्य सामग्री का सेवन करने पर मजबूर रहेगी।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here