उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास विभाग की ओर से नगर पंचायत अमेठी और मुसाफिरखाना के पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं को नगर पंचायत का सभासद नामित किया गया है। अमेठी में ज्ञानेंद्र भार्गव, प्रतिमा त्रिपाठी और मनोज यादव को सभासद नामित किया गया है।
ज्ञानेन्द्र भार्गव को लोग ज्ञानेंद्र प्रजापति के नाम से जानते हैं।वार्ड नं 6,सरवनपुर, गंगागंज के निवासी ज्ञानेंद्र भाजपा की युवा टीम के एक्टिव मेम्बर हैं और भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विषुव मिश्र की किचेन कैबिनेट के सदस्य माने जाते हैं।
नगर पंचायत मुसाफिर खाना में राकेश शुक्ला, आशा देवी और जय प्रकाश मौर्य को सभासद नामित किया गया है। ज्ञानेन्द्र भार्गव को सभासद नामित किए जाने पर भाजपा के जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ल और भाजयुमो जिलाध्यक्ष विषुव मिश्र ने माला पहनाकर स्वागत किया और लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।





