HomeMarqueeभूखे को भोजन खिलाना जीवन का ध्येय: शीतल

भूखे को भोजन खिलाना जीवन का ध्येय: शीतल

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी शीतल टण्डन ने आज अपना 74वां जन्मदिन गरीबों, असहायों व जरूरतमंदों को भोजन वितरित कर मनाया।
जनमंच के निकट प्रभु जी की रसोई में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी शीतल टण्डन ने आज आज अपना 74वां जन्मदिन गरीबों के बीच में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने गरीबों को निःशुल्क भोजन वितरित किया। श्री टण्डन ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई दूसरा धर्म नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को समाज के उन निचले पायदान पर खड़े लोगो के लिए सोचना चाहिए जिन्होंने रोटी, कपड़ा और मकान का अभाव रहता है। भूखे को भोजन कराना अब उनके जीवन का लक्ष्य बन चुका है। वे पिछले पांच वर्षों से प्रभु जी की रसोई में प्रतिदिन पहुंचकर गरीबों की सेवा कर रहे हैं। इस अवसर पर कर्नल संजय मिडढा, भोपाल सिंह सैनी, मुरली खन्ना, संजीव सचदेवा ने श्री टण्डन का माल्यार्पण किया तथा उनके दीर्घायु होने की कामना की। इसके अलावा नगर के उद्यमी प्रमोद मिगलानी के पौत्र क्रिशिव मणी
गुप्ता के अलावा आकांक्षा अरोडा, अंशुल खत्री छाबड़ा का जन्मदिन भी मनाया गया तथा इनके दीर्घायु होने की कामना की गयी। इस अवसर पर मुख्य रूप से भूपेन्द्र मोंगा, अंशुल पपनेजा आदि भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular