Tuesday, April 7, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshGorakhpurयुवती ने फांसी लगाकर दी जान

युवती ने फांसी लगाकर दी जान

गोरखपुर। सहजनवां थाना क्षेत्र के घघसरा गांव में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां 21 वर्षीय युवती पूनम सैनी अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटकी मिली। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महेश कुमार चौबे, चौकी प्रभारी घघसरा दुर्गेश कुमार सिंह और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई।

पिता प्रदीप सैनी के अनुसार, शुक्रवार की रात पूनम परिवार के साथ भोजन कर अपने कमरे में सोने चली गई थी। सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर आवाज लगाई गई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। जब दरवाजे के बगल जंगले से अंदर देखा गया तो वह पंखे से लटकती पाई गई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।परिजनों ने बताया कि पूनम मानसिक डिस्टर्ब थी।

पिता ने पुलिस से किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई न करने और पंचनामा के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए सौंपने की सिफारिश की। ग्रामीणों और सम्मानित व्यक्तियों की मौजूदगी में पुलिस ने पंचनामा पूरा कर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक अपने मां,बाप के औलाद में तीन बहन एक भाई में दूसरे नंबर की संतान थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular