दोस्त ही निकला कातिल

0
10742

ललितपुर। जनपद के थाना नाराहट क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को पुलिस और स्वाट टीम ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मंगलवार को हत्या के वांछित आरोपी रामअवतार को जंगल से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कर्ज और आपसी विवाद के चलते आरोपी ने अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया था।
क्या था मामला?

बीती 18 दिसंबर को दीपक प्रजापति नामक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने क्षेत्राधिकारी पाली के नेतृत्व में चार टीमें (नाराहट पुलिस, स्वाट और सर्विलांस) गठित की थीं। तकनीकी साक्ष्यों और धरातलीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने आज ग्राम कलौथरा के जंगल से अभियुक्त रामअवतार को धर दबोचा।

कर्ज और अपमान बना हत्या की वजह

पुलिस पूछताछ में आरोपी रामअवतार ने अपना जुर्म कबूल करते हुए चौंकाने वाले खुलासे किए। आरोपी ने बताया कि लेनदेन का विवाद आरोपी ने करीब 4-5 महीने पहले मृतक दीपक से 20 हजार रुपये उधार लिए थे। दीपक लगातार अपने पैसों की मांग कर रहा था, जिससे रामअवतार परेशान था। बीते18 दिसंबर की शाम पैसों की बात पर विवाद हुआ। रामअवतार दीपक को अपने घर ले गया, जहां दोनों ने साथ शराब पी।

नशे की हालत में दीपक ने फिर से पैसे मांगे और आरोपी की पत्नी पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इसी बात से आक्रोशित होकर रामअवतार ने पहले दीपक को धक्का दिया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसने यह सुनिश्चित करने के लिए कि दीपक जीवित न बचे, उसके शव पर टायर और लकड़ी का तखता रख दिया और फरार हो गया।

ऑपरेशन कनविक्शन के तहत होगी सख्त सजा : पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस प्रकरण को ऑपरेशन कनविक्शन के तहत चिन्हित किया गया है। पुलिस वैज्ञानिक साक्ष्यों के माध्यम से प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करेगी ताकि माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

गिरफ्तार करने वाली संयुक्त टीम

एसओ पारुल चंदेल (थानाध्यक्ष नाराहट) व टीम व उ.नि. अतुल तिवारी (प्रभारी स्वाट) व टीम, उ.नि. अरुण पवार (प्रभारी सर्विलांस) व टीम शामिल रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here