Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeफोर्स कल होगी रवाना भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा मतदान

फोर्स कल होगी रवाना भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा मतदान

अवधनामा संवाददाता

16 कम्पनी सिपीएमएफ ,एक प्लाटून,पीएसी एक कम्पनी, एक प्लाटून

पुलिस इंस्पेक्टर एस आई 314 कांस्टेबल हेड कांस्टेबल 2948 होमगार्ड 2329

चार कंपनी लाइन ऑर्डर के लिए पीएसी एक्स्ट्रा

सोनभद्र/ब्यूरो। आगामी 1 जून को होने वाले लोकसभा चुनाव व दुद्धी उप चुनाव विधानसभा को लेकर पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर जिले में भारी भरकम पुलिस फोर्स मौजूद पोलिंग बूथ की बनी लिस्ट कल होंगे फोर्स रावना।
एडिशनल एसपी मुख्यालय कालू सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह के दिशा निर्देश क्रम में आगामी लोकसभा चुनाव दुद्धी उप चुनाव विधानसभा के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले में पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स बाहरी फोर्स पहुंच चुकी है जिसमें 16 कम्पनी सिपीएमएफ ,एक प्लाटून,पीएसी एक कम्पनी, एक प्लाटून वही पुलिस इंस्पेक्टर एस आई 314 कांस्टेबल हेड कांस्टेबल 2948 होमगार्ड 2329 वही श्री सिंह ने बताया कि चार कंपनी लाइन ऑर्डर के लिए पीएसी एक्स्ट्रा रखा गया है वही सभी फोर्स कल अपने-अपने पोलिंग बूथ व संवेदनशील चिन्हित पोलिंग बूथ के लिए रवाना हो जाएगी शांति व्यवस्था के बीच आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए मतदान प्रक्रिया सकुशल संपन्न करने का कार्य करेंगे बीच-बीच में निगरानी को लेकर कई टीम में अतिरिक्त लगाई गई है जो संवेदनशील अति संवेदनशील जगह चट्टी चौराहों पर भ्रमण करती रहेगी इसी के साथ जिले के इंटेलिजेंट टीम एल आई ओ टीम को भी सतर्क कर दिया गया है शांतिपूर्ण मतदान करने के लिए आम जनमानस से अपील भी की गई है मतदान स्थल पर आम जनमानस सहित मतदाता वह अन्य व्यक्ति कोई भी मोबाइल लेकर अंदर प्रवेश न करें जिसको लेकर विशेष तौर पर दिशा निर्देशित कर दिया गया है मतदान स्थल पर केवल कर्मचारी के पास ही मोबाइल होगी अन्यथा मतदान करने वाले लोगों के पास मोबाइल ले जाने के लिए रोक लगाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular