Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeMarqueeपृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण की लड़ाई रहेगी जारी: भगत

पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण की लड़ाई रहेगी जारी: भगत

अवधनामा संवाददाता

अन्नदाता किसानों की उन्नति के लिए भाकियू (वर्मा) का किया गठन

सहारनपुर। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा दो दशक से पृथक पश्चिम प्रदेश की लड़ाई लड़ रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण की लड़ाई जारी रहेगी। इस दौरान भाकियू (वर्मा) का गठन किए जाने की घोषणा भी की गयी।
बीडीएम पब्लिक स्कूल लेबर कॉलोनी में बैठक को संबोधित करते हुए भगत सिंह वर्मा ने कहां की कृषि प्रधान देश भारतवर्ष में आज देश का अन्नदाता किसान करज बंद होकर आत्महत्या करने को मजबूर है। देश के अन्नदाता किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य तो दूर लागत मूल्य भी सरकार नहीं दिला पा रही है जिसके कारण देश का अन्नदाता किसान और देश बर्बादी के कगार पर है। देश के अन्नदाता किसानों की उन्नति उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने सरकार की गलत नीति के कारण देश के किसानों पर हुए कार्य को समाप्त कराने किसानों के शिक्षित बच्चों को सरकारी नौकरी दिलाने किसान और देश की उन्नति के लिए महान कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर एम एस स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू कराने किसानों को एमएसपी पर 100ः खरीद कराने जैसी अनेक समस्याओं को हल कराने के लिए आज भारतीय किसान यूनियन वर्मा का गठन किया गया। भारतीय किसान यूनियन वर्मा पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा का विंग होगी। भारतीय किसान यूनियन देश के अन्नदाता किसानों की उन्नति व तरक्की के लिए लगातार इमानदारी से संघर्ष करेगी। भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय संयोजक भगत सिंह वर्मा होंगे राष्ट्रीय सह संयोजक रविंद्र चैधरी गुर्जर होंगे राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अशोक मलिक होंगे और प्रदेश महामंत्री मोहम्मद आसिम मलिक होंगे। भगत सिंह वर्मा ने कहां की जल्द ही किसानों की समस्याओं को लेकर सहारनपुर में एक विशाल पंचायत होगी। बैठक को पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र चैधरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर प्रमोद प्रधान राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र चैधरी गुर्जर प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अशोक मलिक जिला अध्यक्ष सुशील धारकी जिला महामंत्री सुनील धीमान जिला संगठन मंत्री चैधरी सुरेंद्र सिंह एडवोकेट जोगेंद्र सिंह यतेंद्र पवार मंडल महासचिव वीरेंद्र सिंह बिल्लू ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र चैधरी ने की और संचालन राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र चैधरी गुर्जर ने किया। बैठक में डॉ.मनोज कुमार, अश्वनी सैनी, शिवम तवर, ऋषभ चैधरी, प्रवीण कुमार चैधरी, कालूराम, मोहम्मद परवेज अंसारी, अरुण कुमार कक्कड़, भूपेंद्र चैधरी एडवोकेट, विनय कुमार, अवनीश धीमान, अमित कुमार, लकी, सुमित वर्मा आदि ने भाग लिया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular