Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeईद उल अजहा का त्यौहार मना देश में अमनो चेन की मांगी...

ईद उल अजहा का त्यौहार मना देश में अमनो चेन की मांगी दुआ

अवधनामा संवाददाता’

नगर निगम ने पशुओं के अवशेष उठाये जाने को लेकर किए विशेष इंतजाम

सहारनपुर। त्याग और कुर्बानी के प्रतीक ईद उल अजहा पर्व आज सौहार्द पूर्ण वातावरण में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान ईदगाह समेत समस्त मस्जिदों में नमाज अदा कर अमनो चेन की दुआएं मांगी गयी तथा खुदा की इबादत में अपनी सामर्थ्य अनुसार लोगों ने कुर्बानी भी की। पर्व को मनाये जाने के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए थे और साफ सफाई की व्यवस्था भी विशेष रूप से की गयी थी। कुर्बानी वाले पशुओं के अवशेष उठाये जाने के लिए नगर निगम द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे कि किसी भी व्यक्ति को असुविधा का सामना न करना पड़ सकें।
आज ईद उल अजहा पर्व पर अम्बाला रोड स्थित ईदगाह पर नमाज अदा कराये जाने के लिए कड़े सुरक्षा बन्दोबस्त किए गए थे और पुलिस प्रशासनिक अधिकारी ईदगाह स्थल के समीप भारी फोर्स के साथ डटे हुए थे तथा मेटल डिटेक्टर की जांचोपरान्त ही नमाजियों को ईदगाह में प्रवेश दिया जा रहा था। प्रातः लगभग 8.00 बजे शहर काजी नदीम अख्तर ने ईद की नमाज अदा करायी और ईद उल अजहा पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि आज के दिन अल्लाह की इबादत के लिए हम सबसे प्रिय चीज की कुर्बानी देते है और गरीबों की मदद भी करते है। उन्होंने कहा कि खुदा के लिए कुर्बानी किया जाना शबाब का काम है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य अनुसार कुर्बानी करनी चाहिए या कुर्बानी में हिस्सा लेना चाहिए तथा अपने आसपास व गरीब लोगों में कुर्बानी के मांस को वितरित करना चाहिए। उन्होंने देश मंे अमनो चेन की दुआ करायी। जिस पर सभी नमाजियों ने आमीन कहा। नमाज के बाद काजी नदीम अख्तर ने नमाजियों को ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र, एसएसपी डॉ.विपिन ताडा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती अर्चना द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन, नगर मजिस्ट्रेट समेत आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और सभी ने ईद की बधाई दी। इस दौरान छोटे बच्चों को अधिकारियांे ने उपहार भी दिये और आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ ईद मनाने का आह्वान किया। इसके अलावा नगर की प्रमुख जामा मस्जिद में सुबह 7 बजे ईद उल अजहा की नमाज कारी अरशद गोरा ने अदा करायी और देश मंे अमनो चेन की दुआ करायी और दुआ के बाद कुतबा हुआ। इसके अलावा जनपद की समस्त मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करायी गयी। पिछले दो दिनों से झमाझम बरसात के कारण ईदगाह स्थल पर भरे हल्के पानी के बीच में ही लोगांे द्वारा नमाज अदा की गयी। इस दौरान पुलिस, पीएसी के साथ अर्द्धसैनिक बलों को भी सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। इस मौके पर हाजी एम जुबैरी, समाज सेवी व जिला क्षय रोग लैब पर्यवेक्षक स.एमपी सिंह चावला, आरिफ खान बिन अब्दुल हफीज, आसिफ सिद्दकी, मौ.फैसल, शारिक जुबैरी, डॉ.अनस, काजी शाद, मौ.नसीम, हाजी असगर आदि का विशेष योगदान रहा। इनके अलावा नमाज के पश्चात लोगों ने अपने अपने घरों में पशुओ की कुर्बानी की। इस दौरान साफ सफाई को लेकर नगर निगम द्वारा विशेष व्यवस्था की गयी थी, जिससे कि किसी व्यक्ति को असुविधा का सामना न करना पड़े। नगर निगम के कर्मचारी सुबह से ही साफ सफाई व्यवस्था में जुट गये थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular