Wednesday, June 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeबाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लगातार बढ़ रहे हाँथ

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लगातार बढ़ रहे हाँथ

The ever-increasing hand to help the flood victims

अवधनामा संवाददाता

प्रयागराज (Prayagraj): बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सामाजिक संगठन और राजनीतिक पार्टियां लगातार आगे आ रहे हैं। करैला बाग,करेली  गड्डा कालोनी, गौस नगर, जफीर की पुलिया सहित अन्य जगहों पर बाढ़ में फंसे लोगों तक राहत सामग्री पहुंचायी जा रही है। इसके लिए नाव के द्वारा भी पीड़ितों के पास पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को कांग्रेसियों ने लोगों के बीच खाद्य सामग्री के साथ पानी की बोतल, बिस्किट, चूड़ा, दालमोट व मिठाई का वितरण किया। पीसीसी सदस्य फुजैल हाशमी ने कहा कि कांग्रेसजनों के द्वारा लगातार बाढ़ राहत कार्य चलाया जा रहा है। वहीं शहर अध्यक्ष नफीस अनवर और शहर प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रशासन के दावे सिर्फ कागजों तक ही सीमित है। कांग्रेस पार्षद दल के नेता सदन मुकुन्द तिवारी ने बाढ़ के मुद्दे को सदन में उठाने की बात कही। वहीं जिला कांग्रेस प्रवक्ता हसीब अहमद ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी के नेता बाढ़ में फंसे लोगों की मदद करने के बजाए हवाई दौरा कर रहे हैं। भाजपा नेताओं से लोगो को नाराजगी है। जिसका जवाब जनता चुनाव में देगी।
इस दौरान: नफीस अनवर, राघवेंद्र सिंह, फुजैल हाशमी, हसीब अहमद, मो०असलम, परवेज़ सिद्दीकी, मो०हसीन, दीपचंद्र शर्मा, रेयाज अहमद, मो०जावेद, अब्दुल शकूर सहित आदि लोग मौजूद रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular