Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस

सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में आये 48 मामले पांच का मौके पर हुआ निस्तारण

बांसी सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा अभिषेक महाजन की उपस्थिति में शनिवार को तहसील कार्यालय सभागार बांसी में सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें कुल 48 फरियादी पेश हुए और पांच मामलों का निस्तारण मौके पर हुआ। इस मौके पर वरासत करने के लिए रुपया मांगने की शिकायत मिलने पर लेखपाल को निलंबित करने का निर्देश जिलाधिकारी ने एस डी एम को दिया।

तहसील समाधान दिवस में पिछले समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के आख्या का अवलोकन किया गया। अवलोकन के पश्चात जिलाधिकारी ने तत्काल जिला स्तरीय टीम बनाकर मौके का जांच कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि भूमि से संबधित विवाद मौके पर जाकर निरीक्षण कर निस्तारण कराए। उन्होंने उपस्थित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील समाधान दिवस में प्राप्त हो रही शिकायतों एवं आई जी आर एस पर प्राप्त शिकायतों का समय से एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता एवं विपक्षी दोनों के समक्ष जांच कर कार्यवाही किया जाय। जिलाधिकारी ने कानूनगो एवं लेखपालों को निर्देश दिया कि भूमि संपत्ति रजिस्टर एवं भूमि विवाद रजिस्टर अवश्य बना ले। किसी भी विभाग का तहसील दिवस का कोई भी प्रकरण लम्बित नही होना चाहिए ।यदि किसी भी विभाग का प्रकरण लम्बित पाया जायेगा तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किया जाएगा। लेखपाल एवं कानूनगो मौके पर जाकर शिकायत के निस्तारण से पूर्व निरीक्षण कर उसके बाद की आख्या लगायेगे इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए।

लमुई ताल के हलका लेखपाल राजाराम द्वारा वरासत के प्रकरण में पैसा मांगने का आरोप तथा तहसील दिवस में बिना अनुमति के अनुपस्थित रहने के कारण एस डी एम को लेखपाल राजाराम को निलम्बित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर एस डी एम निखिल चक्रवर्ती, सी ओ रोहिणी यादव, डीएफओ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा रजत कुमार चौरसिया, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी सतीश सिंह, डीएसओ देवेन्द्र प्रताप सिंह, उपकृषि निदेशक राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular