Sunday, April 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeसंभागीय परिवहन अधिकारी ने स्कूलों का भ्रमण कर किया वाहनों का निरीक्षण

संभागीय परिवहन अधिकारी ने स्कूलों का भ्रमण कर किया वाहनों का निरीक्षण

बस्ती। स्कूली बच्चों का सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग के द्वारा स्कूली वाहनों की जांच का एक विशेष चैकिंग अभियान 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलाया जा रहा है। इस अभियान की समीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मॉनिटरिंग पोर्टल UPISVMP निर्मित गया है तथा सभी स्कूलों को इस पोर्टल पर ऑनबोर्ड किए जाने के उपरांत उनका निरीक्षण भी किया जा रहा है। इसी क्रम में आज संभागीय परिवहन अधिकारी फरीदुद्दीन द्वारा बस्ती नगरीय क्षेत्र स्थित यूनिक साइंस अकादमी तथा उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी का भ्रमण किया गया तथा स्कूल वाहनों का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान स्कूली वाहनों में सुरक्षा उपकरणों लगे होने की जांच भी की गई।

सभी स्कूली वाहनों में सीसीटीवी, जीपीएस, अग्निशमन यंत्र, स्पीड गवर्नर, फर्स्ट एड बॉक्स, आपातकालीन निकास द्वार, स्कूल का नाम, परिवहन विभाग का हेल्पलाइन नंबर, रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप आदि सुरक्षा उपकरणों का होना अनिवार्य है। जिन वाहनों में उपरोक्त कमियां पाई गई, उनके सुधार के लिए स्कूल प्रबंधन को अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त स्कूल वाहन चालकों के साथ वार्ता भी की गई तथा उन्हें सावधानी से वाहन चलाने तथा बच्चों को घर से लेकर वापस सुरक्षित पहुंचाने के संबंध में जागरूक भी किया गया। निरीक्षण के दौरान महेश कुमार, वरिष्ठ सहायक भी उपलब्ध रहे। उन्होंने समस्त स्कूली वाहन संचालकों को निर्देशित किया है कि वह अपने सभी स्कूली वाहनों को पोर्टल पर ऑनबोर्ड करा लें, तथा यदि सुरक्षा उपायों में कोई कमी हो, तो उसे तत्काल पूर्ण करा लें ताकि निरीक्षण के समय कोई समस्या उत्पन्न ना हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular