Monday, May 13, 2024
spot_img
HomeMarqueeनवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को जिलाध्यक्ष ने माला पहनाकर किया स्वागत

नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को जिलाध्यक्ष ने माला पहनाकर किया स्वागत

अवधनामा संवाददाता

सिद्धार्थनगर। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर पार्टी के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की घोषणा व स्वागत समारोह रविवार को जिला अध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय पर किया। गया इस दौरान समस्त नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने माला पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर उज्जवल कार्यकाल की शुभकामना दी। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यहां प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है। अपनी कर्मठता व कर्मशीलता के आधार पर आप सभी पार्टी को अपने मंडल में और मजबूत करें, ऐसी अपेक्षा आशा के साथ आप सभी को नवीन जिम्मेदारी कि मैं शुभकामना देता हूं।
इसी क्रम में नव नियुक्त मंडल अध्यक्षगण क्रमशः नौगढ़ नगर महेश वर्मा, नौगढ़ देहात सोनू गुप्ता, बर्डपुर अमित उपाध्याय,उसका बाजार राकेश आर्य, भारत भारी अवधेश चौधरी, बांसी नगर कुबेर बारी, तिलौली विश्वनाथ पांडे, खुनियाव राजेश कुमार पांडे, शोहरतगढ़ शिव शक्ति शर्मा, पकड़ी अरविंद चौधरी बनाए गए।
इस अवसर पर जिला महामंत्री विपिन सिंह, जिला मंत्री अजय उपाध्याय, वरिष्ठ नेता अरविंद उपाध्याय, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा गौरव मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विकास पांडेय, निवर्तमान नगर अध्यक्ष अर्चिष्मान मिश्र, मंडल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी, महेंद्र लोधी, जिला मीडिया प्रभारी निशांत पांडेय, भाजपा नेता मंगल चौरसिया, जिला संयोजक पिछड़ा मोर्चा फूलचंद जायसवाल, लोकसभा विस्तारक शैलेश द्विवेदी, मिथलेश अग्रहरी, राजन पांडेय रत्न, प्रभुनाथ यादव आदि पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular