शीत लहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम ने अलाव की कराई व्यवस्थाएं
शहर के प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था से अब लोगों को ठण्ड से मिलेगी राहतमहोबा। शीतलहर और बढ़ती ठंड को देखते हुए जिले में आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाए जाने की व्यवस्था की गई है। गुरूवार की देर रात जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने उपजिलाधिकारी सदर शिवध्यान पांडे के साथ नगर पालिका परिषद क्षेत्र के अंतर्गत संचालित रैन बसेरा तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान डीएम ने प्रमुख चौराहो व जिला अस्पतालों में जलाए जा रहे अलाव की स्थिति का जायजा लिया साथ ही रैन बसेरा में ठहरे हुए जरूरमंदों व बुजुर्गों को कंबल वितरित किए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला महिला अस्पताल, रोडवेज बस स्टैंड, आल्हा चौक, अंबेडकर पार्क सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर जलाये गये अलाव की स्थिति का जायजा लेते हुए बताया कि सभी स्थलों पर अलाव सुचारू रूप से जलते पाए गए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी चिन्हित स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में लकड़ी की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि शीत लहर के दौरान लोगों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो सके।
जिलाधिकारी ने रैन बसेरों का निरीक्षण करते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को रैन बसेरे में साफ सफाई, अलाव, प्रकाश व्यवस्था, गद्दा, पानी की व्यवस्था के अलावा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रैन बसेरे में आने वाले जरूरतमंद को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इस मौके पर जिलाधिकारी ने रेन बसेरा में ठहरे हुए गरीब, असाहय, बुजुर्गों व जरूरतमंद व्यक्तियों को कम्बल वितरित किए गए।
निरीक्षण के मौके पर उपजिलाधिकारी ने जानकारी दी कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिले की सभी नगर निकायों में सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाए गए हैं, जिससे ठंड से बचाव करते हुए आमजन, यात्रियों एवं राहगीरों को राहत मिल सके। उन्होंने अपील की कि शीतलहर के दृष्टिगत कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए तथा सभी नगर निकायों में संचालित रैन बसेरों का आश्रय लेकर ठंड से बचे। कहाकि जिला प्रशासन शीतलहर से बचाव के लिए निरंतर निगरानी करकी जा रही है साथ ही आवश्यकतानुसार अतिरिक्त व्यवस्था भी की जा रही है। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अवधेश कुमार, तहसीलदार दिवाकर मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।





