HomeMarqueeडीएम ने किया मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

डीएम ने किया मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

सिद्धार्थनगर। मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी (वि/रा) गौरव श्रीवास्तव की उपस्थिति में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी कक्ष में बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बताया कि मतदेय स्थलों के सम्भाजन हेतु आपत्तियों एवं सुझावों हेतु मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन 4 जुलाई को किया जायेगा।

उसी दिन मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रति उपलब्ध करा दिया जायेगा। अन्तिम सूची का प्रकाशन 18 जुलाई को किया जायेगा। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) ने बताया कि मतदेय स्थलों का सम्भाजन 1200 मतदाताओं के आधार पर सम्पन्न कराया जाना है।

मतदेय स्थलों के सम्भाजन हेतु मा0 प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि 15 जुलाई तक प्रत्यावेदन/सुझाव उपलब्ध करा दें, जिससे मतदेय स्थलों के सूची को अन्तिम रूप दिया जा सके। मतदेय स्थल की दूरी 2 किमी से अधिक न हो। सभी मतदेय स्थल यथासम्भव भूतल पर होना सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular