जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्र नवीन सब्जी मण्डी का किया औचक निरीक्षण

0
92

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने आज धान क्रय केन्द्र नवीन सब्जी मण्डी राबर्ट्सगंज का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्र पर बिक्रय हेतु लाये गये धान की गुणवत्ता को देखा और इसके सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारी से जानकारी प्राप्त की, इसके पश्चात जिलाधिकारी महोदय ने धान क्रय केन्द्र पर किसानों द्वारा बिक्रय किये गये धान की बोरियों को वजन कराया, वजन कराने के दौरान धान की बोरियाॅ फटी हुई स्थिति में पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने डिप्टी आर0एम0ओ0 को निर्देशित करते हुए कहा कि धान की बोरियां फटी हुई न पायी जाये, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये, निरीक्षण के दौरान धान क्रय केन्द्र पर काफी मात्रा में धान भण्डार के रूप में रखा पाया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने डिप्टी आर0एम0ओ0 को निर्देशित करते हुए कहा कि क्रय केन्द्रों पर खरीदे जाने वाले धान को समय से निर्धारित मीलों पर पहंुंचा दिया जाये, अनावश्यक रूप से क्रय केन्द्रों धान को इकठ्ठा न किया जाये, सम्बन्धित नामित एजेन्सी के माध्यम से मीलों पर धान भेजवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, इस मामले में शिथिलता कदापि न बरती जाये, इसी प्रकार जिलाधिकारी ने क्रय केन्द्रों पर धान बिक्रय किये हुये कृषकों के खाते में धनराशि स्थानान्तरित करने की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी ली और क्रय केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी कृषकों के खाते में 48 घण्टे के अन्दर धनराशि स्थानान्तरित करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, इस दौरान यह तथ्य भी संज्ञान में आया कि दो, तीन कृषक ऐसे हैं, जिन्होंने 24 नवम्बर को धान बिक्रय किये गये थे, उनके खाते में धनराशि स्थानान्तरित नहीं की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने डिप्टी आर0एम0ओ0 से जानकारी ली, तो उनके द्वारा बताया गया कि खाता संख्या में त्रुटि होने होने के कारण उनके खाते में धनराशि स्थानान्तरित नहीं हो पायी, इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिन कृषक बन्धुओं के खाते से सम्बन्धित कोई समस्या हो, तो उसके सम्बन्ध में उप निदेशक कृषि को सूचित करके खाते से सम्बन्धित समस्या का निराकरण कराना सुनिश्चित करायें, इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि क्रय केन्द्रों पर धान बिक्रय हेतु आने वाले कृषकों के बैठने की व्यवस्था, पीने हेतु शुद्ध पेयजल, सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायी जाये, जिससे कि क्रय केन्द्रों पर कृषक बन्धुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ें। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्रय केन्द्र परिसर में धान ले आने वाले वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था भी सुचारू ढंग से सुनिश्चित की जाये। इस दौरान डिप्टी आर0एम0ओ0 श्री अमित चैधरी, क्रय केन्द्र प्रभारी संदीप भारती, क्रय केन्द्र प्रभारी विकास पाण्डेय, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिलाधिकारी आशुलिपिक राम आधार सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here