Monday, March 30, 2026
spot_img
HomeMarqueeजिलाधिकारी ने पांच एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले

जिलाधिकारी ने पांच एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले

जनपद के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने शासकीय व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए पांचों तहसीलों के उप जिलाधिकारी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने सूची जारी करते हुए बताया कि आम जनमानस को त्वरित न्याय दिलाने के लिए जिले की सभी तहसीलों में उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। उन्होंने कालपी के उप जिलाधिकारी हेमंत पटेल को उरई का नया उप जिलाधिकारी, कोंच के उपजिलाधिकारी सुशील सिंह को कालपी का उपजिलाधिकारी, उरई में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी देख रहीं उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह को कोंच का उपजिलाधिकारी, उरई के उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार पाल को माधौगढ़ का उपजिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है।

वहीं मजिस्ट्रेट विश्वेश्वर सिंह को उप जिलाधिकारी जालौन न्यायिक के पद पर तैनात किया गया है। सभी को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular