प्रबंध समिति ने विहार को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की
सिरमौर बुद्ध विहार सोइया तक सम्पर्क मार्ग के निर्माण का काम इसी वित्तीय वर्ष में शुरू होने की संभावना है। जिला पंचायत की ओर से लगभग 500मी लम्बाई में सम्पर्क निर्माण के लिए सभी जरूरी कार्यवाही पूरी कर ली गई है। विधायक महाराजी प्रजापति ने विकास भवन को भेजें प्रस्ताव में इस सम्पर्क मार्ग को पूर्वांचल विकास निधि में शामिल किया है।
जिला पंचायत की ओर से मार्ग की नाप के बाद इस्टीमेट तैयार करने का काम नये साल के तीसरे सप्ताह में पूरा हुआ है। विधायक महाराजी प्रजापति ने हाल ही में पूर्वांचल विकास निधि से सड़कों के निर्माण/विशेष मरम्मत का एक प्रस्ताव दिया है। इसमें 82काम है। प्रस्ताव में 14नम्बर पर सिरमौर बुद्ध विहार सोइया का सम्पर्क मार्ग भी शामिल है।
सिरमौर बुद्ध विहार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव भारती और संगठन सचिव संजय कुमार ने बताया कि 18जनवरी को बुद्ध विहार परिसर में हुए एक दिवसीय सम्मेलन में पांच बिंदुओं का एक प्रस्ताव पारित किया गया है।इस प्रस्ताव में बुद्ध विहार को लोक निर्माण विभाग की धर्मार्थ योजना में शामिल करने और इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की गई है।





