Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurजमरेही तीर गांव को जाने वाला संपर्क मार्ग जर्जर, बरसात में दलदल...

जमरेही तीर गांव को जाने वाला संपर्क मार्ग जर्जर, बरसात में दलदल बन जाता है रास्ता

ग्रामीणों को आवागमन में हो रही भारी परेशानी, एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाती गांव तक

कुरारा (हमीरपुर)। विकास खंड क्षेत्र के भौली से जमरेही तीर गांव तक जाने वाला संपर्क मार्ग जर्जर हाल में है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब तीन किलोमीटर लंबा यह कच्चा मार्ग यमुना की तलहटी में स्थित है और बरसात के दिनों में पूरी तरह कीचड़ व दलदल में तब्दील हो जाता है।

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के समय वाहनों का निकलना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। बीमार व्यक्तियों को अस्पताल ले जाने में भारी दिक्कत आती है, यहां तक कि एंबुलेंस भी गांव तक नहीं पहुंच पाती। विद्यालय जाने वाले बच्चों को भी प्रतिदिन कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है।

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। समाजसेवी गणेश तिवारी ने इस समस्या को गंभीर बताते हुए विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर से सड़क निर्माण हेतु मांग पत्र सौंपा है। उन्होंने भौली से बचरौली तक चार किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जल्द सड़क बनवाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular