इटावा। व्यापारियों की विद्युत विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित के नेतृत्व में व्यापारीयों ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित 19 सूत्रीय मांग पत्र अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग श्री ऋषभदेव को स्टेशन रोड स्थित उनके कार्यालय पर सौंपा।
मांग की गई कि विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर स्थापित किए जा रहे हैं।प्रीपेड मीटर लगाए जाने से पूर्व निम्नलिखित सुधार कराए जाना आवश्यक है।प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाने से पूर्व विभाग में जमा की गई सिक्योरिटी राशि उपभोक्ताओं को वापस कराई जाए,क्योंकि सिक्योरिटी इस आधार पर ली जाती थी कि उपभोक्ता को उधार बिजली दी जा रही है।
प्रीपेड मीटर प्रणाली लागू होने के बाद सिक्योरिटी राशि जमा रखने का कोई औचित्य नहीं रह जाता।प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाने के पश्चात फिक्स चार्ज, मिनिमम चार्ज,इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी आदि समाप्त कर केवल उपभोग की गई विद्युत यूनिट के आधार पर ही बिल की गणना की जाए।प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद यदि मकान बंद रहता है अथवा विद्युत का उपयोग नहीं होता है,तो ऐसी स्थिति में मिनिमम चार्ज व फिक्स चार्ज पूर्णतःसमाप्त किए जाएँ।
आदि कई मांगे मांग पत्र में कही गई है।मांग पत्र में कहा गया है कि उपरोक्त समस्याओं के समाधान हेतु शीघ्र आवश्यक आदेश पारित किए जाने की कृपा करें।इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी,उपाध्यक्ष अशोक जाटव,हाजी शेख आफताब,सरदार मनदीप सिंह,हाजी चांद मंसूरी,महिला प्रदेश मंत्री मंजूलता द्विवेदी,युवा जिलाध्यक्ष रियाज अहमद,महिला जिला अध्यक्ष शकीला बेगम,महिला शहर अध्यक्ष पूर्वी सक्सेना,रेडीमेड ऐसोसिएशन के अध्यक्ष देव गुप्ता आदि मौजूद रहे





