Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiकिसानों के उत्थान के लिए सतत प्रयासरत है केन्द्र सरकार- ब्लॉक प्रमुख

किसानों के उत्थान के लिए सतत प्रयासरत है केन्द्र सरकार- ब्लॉक प्रमुख

अवधनामा संवाददाता
बाराबंकी। रामनगर ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी ने कहा कि किसान इस देश की रीढ़ है। देश के विकास में किसानों का बहुत बड़ा योगदान है। किसानों की तरक्की के बगैर देश का विकास संभव नहीं है।जब किसान खुशहाल होगा तभी देश खुशहाल होगा। भाजपा सरकार किसानों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव कार्य कर रही हैं।
ब्लाक प्रमुख कृषि विभाग के द्वारा आयोजित विकास खंड स्तरीय कृषक  जागरूकता कार्यक्रम एवं कृषि निवेश मेले में बोल रहे थे। श्री तिवारी ने आगे का कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा किसानों को आगे बढ़ाने के लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।
पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ने कहा कि सरकार की योजना गरीबों एवं किसानों तक पहुंचे इस दिशा में हम सभी को इमानदारी से कार्य करना होगा। किसानों का स्तर उठाने  फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए भाजपा सरकार के द्वारा तमाम ठोस कदम उठाए गए हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित उपनिदेशक कृषि श्रवण कुमार सिंह सिंह ने कृषि विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि शासन के द्वारा किसानों की आमदनी बढ़ाने उनके उत्पाद की गुणवत्ता सुधारने पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसके लिए हम सभी को प्राकृतिक तरीका अपनाना होगा। जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने भी विस्तार से अपने विचार रखें। तथा कृषि विशेषज्ञ पिंकी चौहान ने किसानों को खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी एवं ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी ने कृषि निवेश मेले में लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। और उपस्थित किसानों को दो दो किलो सरसों का बीज वितरित किया गया। नवनिर्मित किसान कल्याण केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक एवं ब्लाक प्रमुख ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular