Tuesday, April 30, 2024
spot_img
HomeLucknow“गांव-गांव पहुंचे प्रसपा जन के पांव“ के संकल्प के साथ शुरू हुआ...

“गांव-गांव पहुंचे प्रसपा जन के पांव“ के संकल्प के साथ शुरू हुआ अभियान

प्रसपा(लोहिया) की प्रदेशव्यापी पद यात्रा की शुरुआत
“गांव-गांव पहुंचे प्रसपा जन के पांव“ के संकल्प के साथ शुरू हुआ अभियान
इटावा के ताखा ब्लॉक में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव तो लखनऊ में राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का किया शुभारम्भ

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) द्वारा जनता में व्याप्त असंतोष व आक्रोश को स्वर देने के लिए लिए एवं जनविरोधी नीतियों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने व जन संपर्क के उद्देश्य से प्रदेशव्यापी पदयात्रा का प्रारम्भ किया गया।
“गांव-गांव पहुंचे प्रसपा जन के पांव“ के संकल्प के साथ शुरू हुए इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश के हर गांव में पहुंचना और पार्टी के विचारों को जनता तक पहुंचाना है।
यह यात्रा तीन चरणों में सम्पन्न होगी।
पहले चरण में यह यात्रा 24 से 29 दिसम्बर तक तक सम्पन्न होगी, दूसरे चरण में यह यात्रा 05 से 10 जनवरी तक तक सम्पन्न होगी और तीसरे चरण में यह यात्रा 17 से 23 जनवरी तक सम्पन्न होगी।
इटावा के ताखा ब्लॉक में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव तो लखनऊ के बीकेटी ब्लॉक में राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारम्भ किया।
इस दौरान पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा राज्य व केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखे हमले करने के साथ ही वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने व प्रसपा के प्रभावी नेतृत्व वाली सरकार बनाने का आह्वान किया।
लखनऊ में जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, प्रदेश महासचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना, छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो० आसिफ, छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश यादव, प्रदेश महासचिव बीनू शुक्ला, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष शम्मी बोहरा, महिला सभा की लखनऊ नगर अध्यक्ष जयश्री शुक्ला, महिला सभा की लखनऊ जिला अध्यक्ष शांति यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पद यात्रा के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में चैपाल का आयोजन किया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शादाब फातिमा, पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया, पूर्व मंत्री कमाल युसुफ मलिक, पूर्व मंत्री जय प्रकाश, पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव शारदा प्रताप शुक्ला, पूर्व मंत्री जगवीर गुर्जर, राष्ट्रीय महासचिव रामनरेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव राम सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी, प्रदेश उपाध्यक्ष फरहत मियां, प्रदेश उपाध्यक्ष रघुराज शाक्य, प्रदेश उपाध्यक्ष डा० रक्षपाल, प्रसपा के प्रदेश प्रमुख महासचिव वीरपाल यादव, मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्र, महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चना राठौर सहित विभिन्न पदाधिकारियों प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पदयात्रा का नेतृत्व किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular