Monday, March 3, 2025
spot_img
HomeMarqueeससुराल पहुंचते ही दुल्हन फरार, सदमे में पति

ससुराल पहुंचते ही दुल्हन फरार, सदमे में पति

जेवरात व नगदी भी लेकर हुई फरार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकटा का मामला

 

कुशीनगर। व्याह कर ससुराल आने के दूसरी रात ही अपने पति को बिस्तर पर ही सोता छोड़कर कर सारा ज़ेवर व घर में रखा नगदी लेकर दुल्हन फरार हो गई। पति और परिवार के लोग सदमे में हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस तफ्तीश में जुटी है।

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी रामप्रताप राय के बेटे धर्मेंद्र राय की शादी गोरखपुर जनपद के झंगहा थाना क्षेत्र के सिलहटा मुंडेरा पुरनहिया टोला निवासी जयप्रकाश राजभर की बेटी सोनी राजभर के साथ 10 मई को बड़े ही धूमधाम के साथ हुआ। घर में बड़ा ही खुशनुमा माहौल था। ग्यारह मई को नयीनवेली दुल्हन को परिवार और आये रिश्तेदारों ने दुल्हन देखाई रश्म को बड़े ही धूमधाम से पूरा किया और ढेर सारा उपहार दिया। दुल्हन ने भी सभी के साथ हिलमिकर माहौल में और चार चांद लगा दिए। गुरुवार की रात में सभी लोग खा पीकर आराम से हो गये। धर्मेंद्र भी अपनी पत्नी सोनी के साथ सो गया। शुक्रवार को भोर में जैसे ही उसकी नींद खुली तो दुल्हन को इधर उधर ढूंढने लगा, पूरे घर में कहीं नहीं मिली। जब उसके सामान को देखा गया तो गायब था।साथ ही घर में रखा नगदी भी साफ था।इस घटना से पति सहित परिवार के लोग सदमे में हैं। धर्मेंद्र ने बताया कि हमने इसकी सूचना कप्तानगंज पुलिस को दे दी है। पुलिस मौके पर आई थी। वह अपने स्तर से छानबीन कर रही है। इस संबंध में लड़की के पिता जयप्रकाश राजभर से जब पूछा गया तो उनका कहना है कि हम लोगों को सूचना मिली है। हम अपने स्तर से उसकी खोजबीन कर रहे हैं।समझ नहीं आ रहा है कि बीए में पढ़ने वाली लड़की ने ऐसा कदम क्यों उठाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular