Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeनहर पुलिया के नीचे संदिग्ध परिस्थिति में मिला अज्ञात महिला का...

नहर पुलिया के नीचे संदिग्ध परिस्थिति में मिला अज्ञात महिला का शव

महराजगंज।घुघली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सभा भिसवा उर्फ कोटिया के खूंटा मैदान टोले के समीप शुक्रवार की सुबह नहर पुलिया के नीचे एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।

सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्डन की कार्यवायी में जुटी है महिला की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। शव का चेहरा व शरीर सड़ जाने के कारण शावक की पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीणों की मदद और सोशल मीडिया के जरिए पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।

पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके का निरीक्षण कराया। फोरेंसिक टीम के अनुसार शव लगभग तीन दिन का है । इसके बाद पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर कप्तानगंज और घुघली पुलिस मौके पर पहुंची थी लेखपाल के सीमांकन के बाद शव घुघली थाना क्षेत्र में पाया गया जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया गया है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular