Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeMarquee30 घंटे से लापता युवक का शव संदिग्ध हालत में सड़क किनारे...

30 घंटे से लापता युवक का शव संदिग्ध हालत में सड़क किनारे मिला: परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

उरई ( जालौन)। गोहन थाना क्षेत्र में 30 घंटे से लापता एक नवयुवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोहन थाना अंतर्गत ग्राम नवीपुर (सरावन) निवासी फहीम उर्फ बाबा (16 वर्ष) पुत्र नईम लापता था। परिजनों द्वारा उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चलने पर उसकी गुमशुदगी की सूचना गोहन थाने में दर्ज कराई गई थी।

सरावन गांव से कुछ दूरी पर स्थित मेला ग्राउंड के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जब शव की पहचान कराई तो वह लापता फहीम उर्फ बाबा का निकला।

बताया जा रहा है कि मृतक की मोटरसाइकिल शव से लगभग 10 फीट की दूरी पर पड़ी मिली। वहीं मृतक के सीने पर उसका मोबाइल रखा हुआ था और दोनों हाथ भी सीने पर रखे हुए थे, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए सड़क पर जाम लगाकर हंगामा काटा।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular