Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeMarqueeव्यापार मंडल ने हटाये गए पार्किग स्टैंड, पर दी डिप्टी सीएम केशव...

व्यापार मंडल ने हटाये गए पार्किग स्टैंड, पर दी डिप्टी सीएम केशव मौर्या का आभार व्यक्त किया ।

The Board of Trade expressed its gratitude to Deputy CM Keshav Maurya on the parking stand removed.

अवधनामा संवाददाता

प्रयागराज (Prayagraj)। सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से लगातार सिविल लाइंस महात्मा गांधी मार्ग पर चलाई जा रही पार्किंग स्टैंड का विरोध होता रहा है समय समय पर अवैध स्टैंड के विरोध के साथ साथ नगर आयुक्त रवि रंजन, शहर उत्तरी के विधायक  हर्ष वर्धन वाजपेयी व उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या जी से भी इसकी शिकायत की गई ।
जिसके बाद गुरुवार को सर्किट हाऊस में अधिकारियों को बुला कर सिविल लाइंस एमजी मार्ग पर चल रहे सर्विस लेन में पार्किग को तुरंत बंद करने को कहा जिसके लिए सिविल लाइंस उधोग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल वा महामंत्री अमित सिंह ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का आभार व्यक्त किया ।
सिविल लाइंस व्यापार मंडल की ये मुहिम समस्त व्यापारियों के साथ साथ सिविल लाइंस में शॉपिंग करने वा घूमने आने वालों के लिए राहत भरी खबर हैं ।
जिसके लिए सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल महामंत्री अमित सिंह ने कहा कि  शहर उतरी के विधायक हर्ष वर्धन वाजपेयी ने नगर आयुक्त रवि रंजन से बात कर व्यापारियों से वार्ता करा कर एमजी मार्ग की पार्किग रद्द करने को कहा था  जिससे व्यापारियों ने नगर आयुक्त के साथ साथ  समस्त पार्षदों को भी धन्यवाद दिया ।
इस दौरान सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय में अध्यक्ष नीरज जायसवाल महामंत्री अमित सिंह, उपाध्यक्ष विशाल कनौजिया आशुतोष सिंह कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता आशीष जयसवाल ,आलोक गुप्ता, निलेश केसरवानी, जे एस विर्दी , पंकज चौधरी आदि लोग मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular