बांसी सिद्धार्थनगर। बार भवन मे बुधवार को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ए डी जे सत्य प्रकाश आर्य और पूर्व सांसद डा चंद्र शेखर त्रिपाठी ने डा राजेंद्र प्रसाद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शो को अपनाने की अपील किया।
कार्यक्रम को अधिवक्ता अशोक पाण्डेय,शेष दत्त पांडेय ,संध्या रानी श्रीवास्तव , आदित्य प्रकाश त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान कवि डा ज्ञानेंद्र द्विवेदी दीपक और डा सुशील सागर ने काव्य पाठ कर लोगो की खूब वाहवाही लूटा।कार्यक्रम की अध्यक्षता वकील रमेश चंद्र उपाध्याय और संचालन विनोद सिंह ने किया।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री प्रकाश लाल, सर्वदेव मिश्रा ओम प्रकाश धर दूबे ,सत्य नारायण लाल ,चंद्र प्रकाश पाण्डेय ,राकेश तिवारी, अवध नरेश दूबे ,छोटेलाल यादव ,राजेंद्र प्रसाद राय सहित तमाम अधिवक्ता उपस्थित रहे।





