Saturday, February 14, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhबाल काटने वाले नाई ने युवक की कैची से घोंप कर हत्या,...

बाल काटने वाले नाई ने युवक की कैची से घोंप कर हत्या, पीडितो ने किया धण्टो सड़क जाम

 

अवधनामा संवाददाता

आज़मगढ़। आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में बीती शाम एक युवक की धारदार कैंची से हत्या कर दी गई।, कप्तानगंज थाना के कोईनहा बाजार में मुख्य चौक पर बक्सा व्यवसाय 24 वर्षीय शिव शंकर ठठेरा की धार दार कैची से घोप कर हत्या कर दी गई। शिवशंकर के परिवार मे कुल सात लोग थे। आपको बता दे मामला दो वर्गों का होने के चलते तनाव हो गया। परिजनों का कहना है कि शिव शंकर स्थानीय बाजार मे बाल काटने वाली दुकान पर गया था वहीं नाई परिवेज अहमद से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी ज्यादा बढ़ गयी कि नाई परिवेज अहमद ने कैची घोंप का हत्या कर दी, ऐसे मे लोगों ने आनन-फानन मे जिला अस्पताल गए, जहा कुछ समय बाद उसकी मृत्यु हो गयी, ऐसे में गुरुवार को परिजनों व स्थानीय लोगों ने कोईनहाँ बाजार मे अपनी माँगों को लेकर चक्का जाम कर दिया, ऐसे मे मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। घटना को लेकर व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश दिखाई दे रहा था, परिजनों की मांग है कि उनको आर्थिक मदद और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिले, वही मौके पर उप जिलाधिकारी और तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर परिजनो को उनकी माँगों को लेकर आश्वासन दिया है, प्रदर्शन करने वालो में चंदन साव, सत्यम चौरसिया, रवि मौर्य, धर्मेंद्र शर्मा, राजेश गुप्ता, मोहन गुप्ता, मनोज गौड़, पीयूष गुप्ता, प्रमोद शिल्पकार, मिंटू गुप्ता, पन्नू निषाद, धीरज कनौजिया सहित अन्य बाजार के लोग मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular