Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeकुल शरीफ के साथ दरगाह शाह विलायत साहब का सालाना उर्स संपन्न

कुल शरीफ के साथ दरगाह शाह विलायत साहब का सालाना उर्स संपन्न

अमरोहा। शहर की दरगाह शाह विलायत में चल रहा 683वां उर्स रविवार को कुलशरीफ की रस्म के साथ संपन्न हो गया। आखिरी दिन सैकड़ों की संख्या में पहुंचे जायरीनों ने शाह के आस्ताने पर हाजिरी पेश करते हुए अकीदत का इजहार किया। सदर विधायक महबूब अली समेत कई दरगाह के सज्जादनशीन, अफसरों व सियासी, समाजी लोगों ने मजारे मुबारक पर चादरपोशी की। मुल्क में अमन व कौम की सलामती के लिये अल्लाह की बारगाह में उठे हजारों हाथों ने दुआ में इत्तेहाद ओर इत्तेफाक का पैगाम दिया। अकीदतमंद लोगों में तबर्रूक का भी वितरण किया गया। रविवार को मग़रिब की नमाज़ के बाद दरगाह में कुल शरीफ को लेकर अकीदतमंदों में सुबह से ही जोश और जज्बा दिखा। दिन निकलते ही दरगाह परिसर लोगों से खचाखच भर गया।

दोपहर में सदर विधायक महबूब अली, पूर्व एमएलसी परवेज अली, मुतवल्ली हसन शुजा नकवी, बसपा नेता नवेद अयाज, दरगाह मियां मौज के सज्जादा नशीन हादी अजीम मियां जाफरी, दरगाह बाबा फरीदी रजबपुर के सज्जादा नशीन अनवर फरीदी समेत अन्य लोगों ने दरगाह में हाजिरी देकर अकीदत का इजहार किया। कुल शरीफ में मौलाना तौहीद रजा ने मुल्क व कौम की तरक्की व सलामती की दुआ कराई। इस दौरान शहनाज हैदर एडवोकेट, अख्तर अब्बास अप्पू, मुख्तार नकवी, हसन इमाम, हकीम जर्रार, शाने हैदर, मिक्की नकवी, फैसल जफर, कामिल सिद्दीकी, तबारक अली, सूफी निशात सिद्दीकी, नईम रजा, हाजी खुर्शीद अनवर, मोईनउददीन साबरी, सूफी जीशान, महबूब हुसैन जैदी, सैय्यद फरजंद अली, डा.नाशिर नकवी, गुफरान मेंहदी, डा.आसिम नकवी, इकबाल अहमद खां, हकीम सय्यद हुसैन, हकीम सुहैल, मास्टर असलम उस्मानी, शाहकार आफताब, दायम रजा, मौलाना कौसर अब्बास, जफर मियां, मुजाहिद अब्बास, डा.मुबारक, गुलजार अमरोहवी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular