HomeSliderवैश्विक अर्थ व्यवस्था के देवदूत ने देश को दी नई आर्थिक दिशा,वीरेंद्र...

वैश्विक अर्थ व्यवस्था के देवदूत ने देश को दी नई आर्थिक दिशा,वीरेंद्र चौधरी

महराजगंज। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डा.मनमोहन सिंह जी को श्रद्धांजलि का सिलसिला थम नहीं रहा। दिल्ली से लेकर भारत के सुदूर गांवों तक लोग उन्हें अपने अपने तरीके से याद कर रहे हैं। गांवों में लोग उन्हें मनरेगा के लिए याद कर रहे हैं तो देश की बेहतर अर्थ व्यवस्था के लिए भी उन्हें याद किया जा रहा है। एक वक्त ऐसा भी आया जब पूरी दुनिया मंदी की चपेट में थी तब डाक्टर मनमोहन सिंह भारत के  प्रधानमंत्री थे। उनकी आर्थिक नीतियों के चलते देश पर वैश्विक आर्थिक चोट का जरा भी असर नहीं पड़ा।
डाक्टर मनमोहन सिंह अर्थ प्रवंधन के देवदूत थे। उनकी क्षति देश नहीं दुनिया की बड़ी क्षति है।
फरेंदा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने रविवार को जवाहर लाल नेहरू पी जी कॉलेज महराजगंज में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की  श्रद्धांजलि सभा में उक्त विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह जी चाहे वित्तमंत्री रहे हों या प्रधानमंत्री उनका हरेक कार्यकाल स्वर्णिम था। उन्होंने दोनों पदों पर रहते हुए देश को की बड़े योजनाओं की सौगात दी।
श्रद्धांजलि सभा में हल्ला बोल के  राष्ट्रीय कार्य कारणी के अध्यक्ष गोविन्द मिश्रा , नूर आलम , दर्शन चौधरी , हनुमान प्रसाद , अमरमणि पासवान,  राजदेव यादव , पूर्व प्रधान, राजेश मौर्या,लालदेव प्रधान, अब्दुल गनी,जनाब पूर्व प्रधान बबलू खान के साथ अन्य सम्मानित लोग सम्मिलित हुए।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular