HomeLucknowलखनऊ में जज की कार को थार ने मारी टक्कर, रोकने पर...

लखनऊ में जज की कार को थार ने मारी टक्कर, रोकने पर सिपाही को रौंदने की कोशिश

लखनऊ के लोहिया चौराहे पर एक तेज रफ्तार थार ने बाराबंकी के अपर प्रधान न्यायाधीश की कार को टक्कर मार दी।

लखनऊ। लोहिया चौराहे पर सिग्नल पर रुकी बाराबंकी के अपर प्रधान न्यायाधीश की कार में तेज रफ्तार थार सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। मौके पर तैनात ट्रैफिक सिपाही ने थार सवार युवक को रोकने का प्रयास किया तो उसने उसे भी रौंदने का प्रयास किया।

सिपाही के पीछे हटने पर मौका पाकर युवक वाहन समेत फरार हो गया। जज के चालक ने आरोपित के खिलाफ गोमती नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

बाराबंकी के देवा रोड स्थित अभय नगर निवासी संतोष गुप्ता के मुताबिक, वह बाराबंकी के अपर प्रधान न्यायाधीश श्रीकृष्ण कुमार के चालक हैं। 10 जुलाई की शाम वह अपर प्रधान न्यायाधीश और उनके परिवार को कार से लेकर कैसरबाग से बाराबंकी जा रहे थे।

फन माल से आगे लोहिया चौराहे पर सिग्नल लाल होने पर उन्होंने कार रोक दी। पीछे से तेज रफ्तार थार ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

चौराहे पर तैनात ट्रैफिक सिपाही कार में टक्कर देकर वहां पहुंचा। ट्रैफिक सिपाही ने थार सवार युवक को रोकने का प्रयास किया। आरोपित ने सिपाही को ही रौंदने का प्रयास किया।

कार चालक ने मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि सीसी फुटेज और फोटो की मदद से कार चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular