Tuesday, May 19, 2026
spot_img
HomePolitical'अनुच्छेद 370 के बाद कश्मीर में आतंकी गतिविधियां लगभग खत्म, भर्ती न...

‘अनुच्छेद 370 के बाद कश्मीर में आतंकी गतिविधियां लगभग खत्म, भर्ती न के बराबर’; एलजी सिन्हा का दावा

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति सुधरी है और आतंकी गतिविधियां लगभग समाप्त हो गई हैं।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा परिदृश्य में सुधार के दावे के साथ नशे की चुनौती को एक बड़ा संकट बताया।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद और नशे का आपस में सीधा संबंध है। नशे के नेटवर्क को समाप्त करने के लिए कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए हमारा ध्यान जम्मू-कश्मीर में नशा तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह से नष्ट करना और लोगों में जागरूकता पैदा करना है।

घाटी में सभी आतंकी संगठनों के टॉप कमांडर ढेर

उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा परिदृश्य में व्यापक सुधार आया है। आतंकी गतिविधियां लगभग समाप्त हो गई हैं और आतंकी भर्ती भी न के बराबर हो चुकी है। सुरक्षाबलों ने घाटी में सक्रिय सभी आतंकी संगठनों के शीर्ष कमांडरों को मार गिराया है। सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशें हो रही हैं, लेकिन हमारी बीएसएफ और सेना के जवान इन्हें विफल कर रहे हैं।

पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों को मारा गया है और उनके मददगार पकड़े गए हैं। उपराज्यपाल ने कहा कि हमारी सुरक्षा एजेंसियां साइबर जिहादियों पर कड़ी निगरानी रख रही हैं।

नशा मुक्त अभियान में लोगों की भागीदारी बढ़ रही है। पुलिस ने पिछले 38 दिन में 766 एफआइआर दर्ज की हैं, 856 लोगों को गिरफ्तार किया है और 677 किलोग्राम ड्रग्स ज़ब्त किए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular