Monday, August 4, 2025
spot_img
HomeMarqueeभूजल प्रबन्धन पर जन चेतना हेतु आयोजित तकनीकी व्याख्यान

भूजल प्रबन्धन पर जन चेतना हेतु आयोजित तकनीकी व्याख्यान

 

 

अवधनामा संवाददाता

 जल संरक्षण के साथ-साथ जल प्रदूषण के कारकों के बारें में दी गयी जानकारी

प्रयागराज :  भूजल संरक्षण हेतु जनमानस में जागरूकता बढ़ाने के उदद्ेश्य से भूजल सप्ताह के मुख्य विचार बिन्दु ”जन-जन तक जल पहुॅचाना है, जल संरक्षण अपनाना हेै’’ पर भूजल सप्ताह आयोजन के क्रम में गुरूवार को भू एवं ग्रहीय विज्ञान विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भूजल प्रबन्धन पर जन चेतना हेतु तकनीकी व्याख्यान आयोजित किया गया जिसमें भू एवं ग्रहीय विज्ञान विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भूगर्भ जल विभाग, प्रयागराज के भूविज्ञानी प्रो0 अजय कुमार राय तथा प्रो0 सिद्दार्थ शंकर दास द्वारा अध्यक्षता की गयी। कार्यक्रम का संचालन डा0 रवीन्द्र प्रताप सिंह तथा डा0 प्रकाश कुमार सिंह द्वारा किया गया। तकनीकी व्याख्यान में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सक्रिय रूप से भागीदारी करते हुए तथा भू विज्ञान संरक्षण की विभिन्न विधियों के बारे में जानकारी ली गयी। व्याख्यान में विभाग के दल द्वारा जनपद-प्रयागराज में आ रही भूजल की मुख्य बाधाओं के बार में जानकारी दी गयी। यह भी बताया गया कि विभाग कैसे बाधाओं को दूर करने के लिए प्रयास सुनिश्चित कर रहा है। व्याख्यान में जल संरक्षण के साथ-साथ जल प्रदूषण के कारकों पर भी प्रकाश डाला गया। रवि शंकर पटेल ने बताया कि प्रयागराज शहर में अधिकांश जल दोहन ऊपर के सस्तरों से हो रहा है जो कि जल उपलब्धता के अलावा भूमि धंसाव का कारण भी हो सकता है। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को जल संरक्षण में योगदान की प्रतिज्ञा के साथ किया गया। भूगर्भ विभाग के कार्मिकों द्वारा 3-4 टोली बनाकर शहर के शराराबाग, सोबतियाबाग, चैक, तेलियरगंज, हाईकोर्ट, नगर-निगम एरिया, में जल संरक्षण हेतु जागरूकता की दृष्टि से पम्फ्ल्ेाट, इत्यादि का वितरण किया गया। जनमानस को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य जल संरक्षण हेतु शपथ भी दिलायी गयी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular