शिक्षकों ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया शिक्षक दिवस
छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को दिए उपहार
गुरुवार को नगर से लेकर ग्रामीण अंचल तक सभी शैक्षिक संस्थानों में प्रथम उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिक्षकों ने बच्चों के साथ अलग-अलग कक्षाओं में केक काटकर बच्चों को सर्व पल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन दर्शन पर विस्तार से चर्चा की। छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को उपहार भेंट किया।
कंपोजिट विद्यालय रणवीर नगर रामनगर,अमृती के फार्मेसी कॉलेज रामनगर ,ग्लोबल पब्लिक स्कूल, रणवीर इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कंपोजिट विद्यालय हारीपुर के प्रधानाध्यापक अमर बहादुर सिंह ने बच्चों को भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन दर्शन पर विस्तार से चर्चा की उन्होंने कहा कि डॉ राधाकृष्णन सर्वपल्ली एक शिक्षक थे उन्होंने अपना जन्मदिन स्कूल मैं इस बच्चों के साथ मनाने की शुरुआत की थी। अपने जन्मदिन को वह शिक्षक दिवस का रूप दिया था।
इस अवसर सहायक अध्यापक को हेमचंद पांडेय,विद्या सिंह ,प्रदीप कुमार यादव,सोनी सिंह, सर्वेश कृष्ण यादव ,सुमन देवी आदि मौजूद रहे।





