टांडा अम्बेडकरनगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधी अभियान के तहत टांडा कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बिजली विभाग से सम्बंधित चोरी किए गए कीमती सामान के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।मामला मुकदमा संख्या 389/2025, धारा 305A BNS (जो बाद में 317(2) BNS में बढ़ोत्तरी की गई) से संबंधित है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है:मोहम्मद गुफरान (28 वर्ष), पुत्र सलीम, निवासी सिकंदरबाद, थाना कोतवाली टांडा, रणजीत कुमार वर्मा उर्फ बलराम वर्मा (42 वर्ष), पुत्र इंद्रराज वर्मा, मूल निवासी सुलेमपुर, थाना अलीगंज, हाल पता: मोहल्ला मीरापुर हयातगंज, टांडा पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का सामान जिसमे 72 बुसिंग रॉड/फ्यूज रॉड बरामद किया है।
गिरफ्तारी मंगलवार रात करीब 10:45 बजे हकीम क्लब ग्राउंड के पास की गई।पुलिस टीम की अगुवाई कर रहे उ0नि0 रणजीत सिंह ने बताया कि मुख्य अभियुक्त मोहम्मद गुफरान पुराना अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी चोरी, आबकारी अधिनियम, दुर्घटना और एनडीपीएस एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। दूसरा अभियुक्त रणजीत कुमार वर्मा भी इस मामले में प्रकाश में आया था।गिरफ्तारी अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) और क्षेत्राधिकारी टांडा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टांडा की टीम ने की। टीम में उ0नि0 दिनेश चंद्र मौर्य, का० राहुल यादव और का० श्यामा गुप्ता शामिल रहे।दोनों अभियुक्तों को बरामद माल सहित आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक ने टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी है और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।





