Tuesday, March 18, 2025
spot_img
Homekhushinagarप्रतिभा किसी की मोहताज नही होती है, बशर्ते अच्छा मंच होना चाहिए...

प्रतिभा किसी की मोहताज नही होती है, बशर्ते अच्छा मंच होना चाहिए : डॉ हाजरा

अवधनामा संवाददाता

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य सम्मान एव पुरस्कार वितरण कार्यक्रम

कप्तानगंज, कुशीनगर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नगर स्थित जी स्टार होटल में महिला शक्ति पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि मदर केयर हॉस्पिटल कप्तानगंज की संचालिका हाजरा शेख व विशिष्ट अतिथि डॉक्टर रिजवानुल हक रहे। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिता व कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ हाजरा शेख ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में तरक्की कर रही हैं। कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है, इसे निखारने के लिए अच्छा मंच होना चाहिए। प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलना चाहिए, क्योंकि प्रतिभा हर किसी में होती हैं। उन्होंने अपील की, कि महिलाएं अपने अधिकारों को जानें। अतिथियों के हाथ से प्रतिभागी बच्चे व विभिन्न वर्ग की महिलाएं पुरस्कार व सम्मान पाकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही थी। इस अवसर पर संस्था की प्रबन्धक तरन्नुम निशा, उपाध्यक्ष अरजुमन्द फातमा, तस्लीम आरिफ, नासिर, अन्दलीब फातमा, प्रतियोगी बच्चे एवं उनके अभिभावक, सम्मान पाने वाली विभिन्न वर्ग की महिलाएं उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular