Monday, May 11, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurसंविधान विरोधी सरकार को जड़ से उखाडऩे का लें संकल्प

संविधान विरोधी सरकार को जड़ से उखाडऩे का लें संकल्प

युवजन सभा की मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं में भरा जोश
पीडीए के नारे को बुलन्द करने पर दिया बल

ललितपुर। समाजवादी युवजन सभा की मासिक बैठक जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अरशद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव मौजूद रहे। बैठक में भाजपा सरकार पर संविधान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए उसे जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं। साथ ही पीडीए को मजबूत करने का काम करें। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की सरकार गरीब, किसान, नौजवान, व्यापारी, अल्पसंख्यक और संविधान विरोधी सरकार है। इस सरकार का किसी से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा सरकार में हत्या, लूट, बलात्कार, घूसखोरी भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ऐसी संविधान विरोधी सरकार को जड़ से उखाडऩे का संकल्प दिलाया। इस दौरान आकिब, पुष्पेन्द्र सिंह, शहरोज खान, रिजवान खान, हरीशंकर निषाद, अमित कुशवाहा, नसीम मंसूरी, मोहम्मद आसिफ, राघवेन्द्र यादव, ओमप्रकाश कुशवाहा, आकाश कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, तिलक कुशवाहा, गौरव सेन, हर्ष कुशवाहा, इमरत कुशवाहा, फैजान खां, फिरोज खां, राहुल रैकवार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular